Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

चंद्रग्रहण के 15 दिन बाद शनिवार को लगेगा सूर्यग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा

28 Mar 2025

चंद्रग्रहण के 15 दिन बाद शनिवार को लगेगा सूर्यग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा

भोपाल। देशभर में रविवार, 30 मार्च को हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया जाएगा। इससे पहले चैत्र कृष्ण पक्ष अमावस्या पर शनिवार, 29 मार्च को सूर्यग्रहण की खगोलीय घटना होगी। होली पर घटित चंद्रग्रहण की घटना के 15 दिन बाद यह आंशिक सूर्यग्रहण (पार्शियल सोलर इकलिप्‍स) की घटना होने जा रही है। हालांकि, यह भारत में दिखाई नहीं देगी। इसे यूरोप, उत्‍तरी एशिया, नार्थ अमेरिका का कुछ भाग, नार्थ वेस्‍ट अफ्रीका में देखा जा सकेगा।

नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने शुक्रवार को बताया कि भारतीय समय के अनुसार दोपहर दो बजकर 20 मिनिट 43 सेकंड से आरंभ होकर शाम छह बजकर 13 मिनिट 45 सेकंड तक यह घटना होगी। उन्होंने बताया कि ग्रहण पृथ्‍वी के एक हिस्‍से से आरंभ होकर दूसरे भूभाग पर समाप्‍त होगा। एक गणना के अनुसार आंशिक ग्रहण का कुछ न कुछ भाग विश्‍व की जनसंख्‍या का लगभग 9.94 प्रतिशत लोग देख सकेंगे।

सारिका ने बताया कि सूर्य और पृथ्‍वी के बीच परिक्रमा करते चंद्रमा के एक सीध में आ जाने से पृथ्‍वी के कुछ हिस्‍सों पर सूर्य पूरी तरह दिखाई नहीं देगा। इससे आंशिक सूर्यग्रहण की खगोलीय घटना होगी। चंद्रग्रहण की घटना के दो सप्‍ताह बाद या पहले सूर्यग्रहण की घटना होती ही है। सारिका ने जानकारी दी कि भारत के अधिकांश हिस्‍सों में सूर्यग्रहण को देखने के लिये दो अगस्‍त 2027 का इंतजार करना होगा। यह यहां आंशिक सूर्यग्रहण के रूप में दिखेगा।-

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चंद्रग्रहण के 15 दिन बाद शनिवार को लगेगा सूर्यग्रहण, भारत मे
नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने शुक्रवार को बताया कि भारतीय समय के अनुसार दोपहर दो बजकर 20 मिनिट 43 सेकंड से आरंभ होकर शाम छह बजकर 13 मिनिट





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News